पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भड़क गए। उन्होंने कहा कि लालू यादव एक आपराधिक छवि के चेहरे हैं। लालू चारा चोरी करने वाले हैं। जदयू ने साबित कर दिया कि लालू यादव अपराधी हैं। पांच राज्यों के चुनाव के परिणाम में प्रधानमंत्री का चेहरा साफ हुआ।
सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक से कुछ हासिल नहीं होगा। तीन बैठकों में सीएम नीतीश कुमार का क्या हुआ। प्रधानमंत्री बनने के खातिर एनडीए छोड़कर गए। अंड-बंड लालू यादव बोले जा रहे हैं। सम्राट का लालू यादव और नीतीश कुमार पर हमला बोला है।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की 40 की 40 सीट बीजेपी और एनडीए जीतेगी। इंडिया गठबंधन की फिर से हो रही बैठक को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि हमलोग तो सोचे थे कि नीतीश कुमार हमलोग को छोड़कर भागे हैं तो हो सकता है प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हो जाएं। हम बिहारी हैं हमको लगा कि नीतीश कुमार चले जाएंगे तो प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हो जाएंगे। लेकिन उनका क्या हाल किया है लोगों ने वह तो पूरा देश जान रहा है।
कुमार गौतम की रिपोर्ट

















