हिट एंड रन कानून को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरु

बोकारोः हिट एंड रन कानून लागू किए जाने के विरोध में चास के आईटीआई मोड़ पर ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शशि भूषण पांडे ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिट एंड रन को लेकर जो कानून लागू करने की बात कही है वह कहीं से उचित नहीं है।

10 साल की सजा और 10 लाख का जुर्माना

विरोध 2 22Scope News

कानून में निहित है कि गलती से भी कोई बड़ी वाहन छोटे वाहनों को दुर्घटित करता है तो उसे 10 साल की कारावास एवं 10 लाख का जुर्माना का प्रावधान किया गया है। जो कहीं से उचित नहीं है, उन्होंने कहा कि ट्रक चालक यदि दुर्घटना के बाद जख्मी को अस्पताल पहुंचाने की मंशा रखता है तो उग्र भीड़ का वह शिकार हो जाता है।

चालकों के सुरक्षा के लिए भी केंद्र सरकार कानून बनाए

ऐसी स्थिति में चालक और असुरक्षित हो जाता है। इसलिए चालकों के सुरक्षा के लिए भी केंद्र सरकार कानून बनाए। वहीं महेश ब्रह्मचारी ने कहा कि केंद्र सरकार के इस काला कानून का हम लोग विरोध करते हैं।

ये भी पढ़ें- नए साल की शुरुआत ड्राइवरों की बंदी के साथ, यात्री हुए हलकान 

किसी भी कीमत पर इस कानून को हम लागू नहीं होने देंगे। यह कहीं से उचित नहीं है, क्योंकि कोई भी चालक जानते हुए एक कीड़े को भी मारना नहीं चाहता है।

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...