न मीटर रीडिंग न बिजली बिल, उपभोक्ता परेशान

रांची: रांची के बड़े क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं मिल रहा है.

उनके घरों में न तो कोई ऊर्जा मित्र मीटर रीडिंग करने जा रहे हैं वन ही कोई बिल मिल रहा है.

जिसके कारण ऐसे सारे उपभोक्ता परेशान हैं. कुछ जगहों पर उपभोक्ताओं की शिकायत पर मीटर रीडर को भेजा जाता है, अन्यथा दो से तीन माह तक कोई रीडिंग ही नहीं हो रही है.

यह मामला विद्युत नियामक आयोग के समक्ष भी टैरिफ की जनसुनवाई के दौरान उठाया गया था. तब आयोग ने निगम को नियमित रूप से बिजली बिल देने का निर्देश दिया था.

ऊर्जा मित्र छोड़ चुके हैं काम बताया गया कि रांची में बिलिंग का काम कंपीटेंट सिनर्जी को दिया गया है. कंपनी के यहां आउटसोर्स पर कार्यरत अधिकतर ऊर्जा मित्र काम छोड़ चुके हैं.

वर्तमान में केवल 25 प्रतिशत ऊर्जा मित्र ही हैं, जो कंपनी के यहां काम कर रहे हैं. इनके द्वारा जिन घरों में बिल दिया जा रहा है, वे बिल चुका देते हैं.

रांची एरिया बोर्ड के जीएम पीके श्रीवास्तव ने कहा कि समस्या है पर कोशिश हो रही है कि सबको बिल मिले. स्मार्ट मीटर का ऑनलाइन बिल भेजा जा रहा है.

इधर जेबीवीएनएल द्वारा बताया गया कि कंपीटेंट सिनर्जी की जगह पर नयी कंपनी को लाने के लिए टेंडर निकाला गया है. प्रक्रिया चल रही है. प्रकिया पूरी होते ही नयी कंपनी के माध्यम से बिल मिलने लगेगा.

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...