वंदे भारत ट्रेन से टकराई गाय, बड़ी दुर्घटना टली

हजारीबागः रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस से कल शाम 7 बजे के लगभग रांची से पटना जाने के क्रम में हजारीबाग रेलवे स्टेशन से महज 400 मीटर दूर लूप लाइन के पास वंदे भारत ट्रेन से एक गाय टकरा गई। जिससे थोड़ी देर के लिए वंदे भारत ट्रेन को वहीं पर रोकना पड़ा और यातायात बाधित हो गई।

हजारीबाग स्टेशन 2 22Scope News

हालांकि सफाई कर्मियों एवं स्टेशन कर्मियों ने तुरंत रास्ता साफ कर दिया और वंदे भारत हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पहुंची तथा स-समय पटना के लिए प्रस्थान कर गई। परंतु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रास्ते में जानवर के आ जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई है।

गाय को मामूली चोटें आई है

चूंकि वंदे भारत ट्रेन की स्पीड काफी तेज होती है और ऐसे में किसी जानवर का एकाएक सामने आ जाना खतरे से खाली नहीं है। हालांकि रेलवे स्टेशन के करीब होने के कारण ट्रेन की स्पीड कम थी जिससे गाय को भी मामूली चोटे आई है तथा ट्रेन को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें-न मीटर रीडिंग न बिजली बिल, उपभोक्ता परेशान

स्टेशन कर्मियों की मुस्तैदी के कारण यातायात भी ज्यादा देर बाधित नहीं हुई है परंतु ऐसी घटना दोबारा ना घटे इस पर स्टेशन प्रबंधन को ध्यान देने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम राजवंशीनगर पटना में खेल विभाग द्वारा आयोजित बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 'मेडल लाओ नौकरी...

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ लूटकांड का आरोपी...

देवघर : देवघर पुलिस को लूटपाट की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मोहनपुर थाना क्षेत्र में पिस्टल के बल पर राहगीरों और...

Gumla DC Review Meeting: गुमला में विकास परियोजनाओं की समीक्षा, जानिए...

Gumla DC Review Meeting: गुमला जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता...