झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ

रांची:  झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम टाटीसिल्वे रांची में एन.एस.एस.एच (एसटी.एससी हब) के अंतर्गत चल रहे सोलर पीवी इंस्टालर एवं आर्क वेल्डिंग एंड गैस वेल्डिंग टेक्निक्स 3 माह कोर्स का समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन टूल रूम के सभागार में किया गया.

कूल 60 छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया . प्रमाण पत्र का वितरण टूल रूम के प्राचार्य महेश कुमार गुप्ता द्वारा अपने कर कमल से किया गया .

अपने अभिभाषण में टूल रूम के प्राचार्य  महेश कुमार गुप्ता ने टूल रूम में चल रहे विभिन्न स्किल  डेवलपमेंट कोर्सेज के बरे में जानकारी दी एवं सभी विद्यार्थियों से अपील कि वह अपने गांव, पास पड़ोस में भी स्किल डेवलपमेंट कोर्सेज के बारे में बताएं जिससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अपने कुशलता बढ़ाने में मदद मिले एवं अपने पेरो पर खड़े हो सके.

कार्यक्रम का संचालन एवं समापन भाषण टूल रूम के ट्रेनिंग इंचार्ज  मंगल टोप्पो द्वारा दिया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में टूल रूम के फैकल्टी  कुमार अविनाश एवं विपिन कुमार का विशेष योगदान रहा .

Jharkhand Weather Alert: 27 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश और...

झारखंड में चक्रवात अर्णब के प्रभाव से 27 से 30 अक्टूबर तक बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट। रांची समेत कई जिलों में...

Dhanbad Murder: जमीन विवाद में दौलत राम महतो की हत्या, चाचा...

 धनबाद के बरवाअड्डा में 32 वर्षीय दौलत राम महतो की धारदार हथियार से हत्या। जमीन विवाद में चाचा समेत पांच पर आरोप, पुलिस जांच...

Ranchi News: पश्चिम बंगाल से चोरी सरसों तेल की रांची में...

 पश्चिम बंगाल से चोरी हुए सरसों तेल के मामले में बंगाल पुलिस ने रांची के चान्हो में छापेमारी की। ओपा गांव से 40 से...