अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

रोहतास : सासाराम एनएच-2 पर किरहींडी मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। घटना रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र की बताई गई है। एनएच-2 के एंबुलेंस नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि अज्ञात वाहन कि टक्कर से बाइक सवार महिला कि मौत हो गई। महिला के शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम हेतु लाया गया है।  मृतिका महिला करहगर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी विकास कुमार साह कि पत्नी सुमन कुमारी बताई गई है।

घटना के संबंध में बताया गया कि शिवसागर थाना क्षेत्र के मदैनी निवासी राज कुमार साह ने बाइक से अपने पुत्री सुमन कुमारी उसके ससुराल करगहर थाना क्षेत्र के सेमरी जा रहे थे। तभी शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहींडी मोड़ के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से महिला सुमन कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े : सासाराम में लगने वाले उर्स मेला को लेकर अधिकारियों ने लिया जायजा  

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...