भागलपुर में चिकित्सक दंपत्ति के घर में घुस कर लूटपाट

भागलपुर: भागलपुर में बीती रात बेखौफ बदमाशों ने एक होमियोपैथ चिकित्सक के घर हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट की घटना में अपराधियों ने करीब ढाई लाख रुपए कैश समेत करीब पांच लाख रुपए के जेवरात लूटे और फिर चलते बने।

चमकी बुखार (AES) से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट, लोगों को कर रही जागरूक,डीएम भी…

पीड़ित चिकित्सक की पहचान मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर राजपूत टोला की है जहां बेखौफ अपराधियों ने होमियोपौथ चिकित्सक डॉ अरुण कुमार के घर में घुस कर हथियार के बल पर तांडव मचाया। मामले में चिकित्सक की पत्नी ने बताया कि हमलोग घर में थे तभी इलाज के नाम पर आया और पिस्टल कनपटी पर सटा दिया और बोला कि हल्ला करने पर जान मार देंगे और आराम से घर में रखे करीब ढाई लाख रुपए कैश और करीब पांच लाख रुपए के जेवरात लेकर लुटेरे भाग निकले।

नीतीश को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने छोड़ी पार्टी, राजद…

मामले की सूचना पाकर मधुसुदनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।

भागलपुर से सुशील कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Home

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img