मुंगेर: मुंगेर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं, तभी तो रंगदारी नहीं देने पर एक युवक को गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। वहीं घायल को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां से घायल को रेफेर कर दिया गया है। घटना मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र के डीह टोला फरदा की है जहां अपराधियों ने एक युवक से रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने पर युवक पर अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें गोली लगने से युवक घायल हो गया।
यह भी पढ़ें- राजद को फिर से लगा झटका, दो नेताओं ने थमा BJP का दामन
घायल की पहचान फरदा निवासी दुर्गेश कुमार के रूप में की गई। मामले में घायल दुर्गेश ने बताया कि अपराधियों ने दो दिन पहले एक लाख रूपये रंगदारी की मांग की थी, और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने आज जान मारने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें उसे गोली लग गई। बताया जा रहा कि अपराधी गोलीबारी करने के बाद मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें- SUPAUL में 12 से शुरू होगा नामांकन, डीएम ने कहा ‘हर तरह से तैयार हैं हम’
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने घायल को मुंगेर सदर अस्पताल पहुँचाया जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। मामले थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि रंगदारी को लेकर युवक के ऊपर अपराधियों ने फायरिंग की, जिसमें युवक घायल हो गया है। पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, जल्दी ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
मुंगेर से केएम राज की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
MUNGER
MUNGERMUNGER


















