शेखपुरा में JDU विधायक और जिला उपाध्यक्ष के बीच भिड़ंत, चार घायल

commercial advertisement
Ad

शेखपुरा: शेखपुरा में जदयू के दो नेता आपस में ही भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि शेखपुरा में जदयू विधायक और जिला उपाध्यक्ष के खेमे भिड़ंत हो गई। भिड़ंत शुक्रवार शाम को हुई। भिड़ंत शेखपुरा के बरबीघा के विधायक सुदर्शन कुमार और जदयू जिला उपाध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि साकेत सिंह के समर्थकों के बीच हुई। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के गाड़ी को रुकवा कर हंगामा किये जाने के मामले को लेकर दोनों गुट में मारपीट हुई।

घटना बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार के पैतृक गांव हथियावां की है। घायलों में जदयू जिला उपाध्यक्ष साकेत सिंह के पिता पारस सिंह तथा भाई विकास कुमार हैं जबकि दूसरे पक्ष से निर्दलीय प्रत्याशी गुंजन सिंह के पोलिंग एजेंट विनोद सिंह और आनंदी सिंह हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले जिला उपाध्यक्ष साकेत सिंह ने बताया कि विधायक के समर्थकों ने मेरे घर पर हमला बोल दिया और मारपीट कर मेरे पिता और भाई को जख्मी कर दिया। उनलोगों ने मेरी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।

वहीं गुंजन सिंह के पोलिंग एजेंट विनोद सिंह ने बताया कि चुनाव कार्य खत्म कर जब वे लौट रहे थे तभी साकेत सिंह ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के रोड शो के दौरान गांव में विधायक के समर्थकों ने उप मुख्यमंत्री की गाड़ी को रोक कर विवाद किया था और तब से ही गांव में तनाव बना हुआ था। जिसके बाद मारपीट की घटना घटी।

एसडीपीओ अरविंद सिन्हा ने बताया कि चुनाव के बाद घटना घटी है। मारपीट की घटना का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस दोनों तरफ से आवेदन लेकर प्राथमिक की दर्ज करने के बाद कार्रवाई करेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- पहले चरण की VOTING के बाद चिराग ने की प्रेस कांफ्रेंस, पढ़िए क्या सब कहा…

JDU

JDU
JDU
JDU
JDU

Highlights

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

Patna Protest FIR: पटना में बवाल के बाद बड़ा एक्शन, 120 लोगों की फोटो जारी कर पुलिस ने मांगी पहचान

Patna Protest FIR: राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और अशांति की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है। इस सिलसिले में,...

Bihar Skill Development Initiative: बिहार में ₹99.97 करोड़ की बड़ी सौगात, महिलाओं के लिए बनेगा आधुनिक स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

Bihar Skill Development Initiative: बिहार में कौशल विकास और रोज़गार को नई दिशा देने की पहल के तहत, नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (महिला) की...

Bihar CM House Bomb Threat: मानसून सत्र के बीच बड़ी सुरक्षा चुनौती, CM आवास और स्कूलों को मिली बम की धमकी

Bihar CM House Bomb Threat: मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना में उस समय हड़कंप मच गया जब ईमेल के ज़रिए मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री सचिवालय...