धनबाद सीट से ढुल्लू महतो ने किया नामांकन,बाबूलाल मरांडी सांसद और विधायक रहें मौजूद

 ढुल्लू महतो समर्थकों की जबरदस्त भीड़ के बीच मची अफरातफरी, कई मीडिया कर्मी लड़खड़ाये
धनबाद : समर्थकों की अभूतपूर्व भीड़ के साथ पंहुचे भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने धनबाद समाहरणालय में उपयुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा के समक्ष अपना नामांकन किया ।
उनके साथ पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी,सांसद पी एन सिंह विधायक राज सिन्हा मौजूद रहें। अभी थोड़ी देर बाद गोल्फ
ग्राउंड में उनकी जनसभा शुरू होने वाली है जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बाबूलाल मरांडी सुदेश महतो मौजूद रहेंगे।
ढुल्लू के नामांकन के दौरान हजारों – लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ी।
लगभग एक किलोमीटर तक पूरा रोड ब्लॉक था वाहन जाम में फंसे रहें। समर्थक और कार्यकर्ताओं की संख्या काफी ज्यादा थी ऐसे में कई बार भगदड़ की स्थिति देखने को मिली और ढुल्लू महतो के समर्थक काफी उत्साहित नजर आएं  जो ढुल्लू मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए लगातार रोड शो की शक्ल में डीसी ऑफिस से निकलकर जनसभा मैदान की तरफ आगे बढ़े।

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...