19 मई तक पंजीकरण कर सकेंगे अभ्यर्थी
रांची : यूजीसी नेट जून 2024 सत्र के लिए आवेदन करने की तिथि फिर से बढ़ा दी गई है। एनटीए ने यूजीसी की जून 2024 सत्र में सम्मिलित होने के लिए आवेदन की तारीखों को एक बार फिर से बढ़ा दिया है।
एजेंसी द्वारा इस संबंध में नोटिस जारी किया गया। अब इस परीक्षा के लिए 19 मई तक पंजीकरण कर सकेंगे। उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान 20 मई की रात 11.59 बजे तक करना होगा।
पंजीकरण और फिर परीक्षा शुल्क का भुगतान करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन में सुधार 21 से 23 मई की रात 11.59 बजे तक कर सकेंगे।


















