सम्राट ने कहा- अब भारत डरता नहीं दहाड़ता है

जहानाबाद : बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज सासाराम, पटना साहिब के बाद जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत करपी में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में भव्य जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए ही नहीं बिहार और जहानाबाद के लिए मोदी जी की सरकार जरूरी है।

GOAL Logo page 0001 26 22Scope News

पिछले 10 सालों में देश बदल गया है – सम्राट

सम्राट चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में देश बदल गया है। देश आज डरता नहीं दहाड़ता है। उन्होंने कहा कि पहले देश की बात अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर हल्के से लिया जाता था, लेकिन आज जब भारत बोलता है तो पूरे विश्व के देश सुनते हैं, यह बड़ा बदलाव है। यूक्रेन की घटना को पूरे विश्व ने देखा है, जब तिरंगे लिए भारत के छात्र नहीं कई अन्य देश के छात्र भी वापस लौटे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में छह चरणों के हुए मतदान के बाद राजद का सूपड़ा साफ हो गया है।

आरक्षण विरोधी हैं लालू प्रसाद यादव

उन्होंने कहा कि आरक्षण विरोधी राजद सुप्रीमो लालू यादव ने इस लोकसभा चुनाव में किसी अति पिछड़े प्रत्याशी के लिए प्रचार नहीं किया, जबकि अपनी बेटी का प्रचार करने के लिए वे सारण और पाटलिपुत्र तक पहुंच गए। उन्होंने कहा कि राजद वाले सफाई देते हैं उनकी तबियत खराब है। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या अपने परिवार के सदस्यों के लिए उनकी तबीयत खराब नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि दरअसल, इनकी राजनीति ही परिवार के इर्दगिर्द घूमती है। जब मुख्यमंत्री बनाने का मौका आया तो पत्नी को बना दिया, इसके बाद अपने पुत्रों को ‘सेट’ किया। इस चुनाव में वे बेटियों के लिए लगे हुए हैं।

यह भी पढ़े : ‘जहानाबाद की जनता का जोश और जज्बा NDA की जीत पर मुहर’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

 

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...