लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का चुनाव प्रचार खत्म, गोड्डा, दुमका व राजमहल में मतदान कल

6258 मतदान केंद्रों पर 53.24 लाख वोटर 52 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला

रांची: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार गुरुवार शाम पांच बजे बंद हो गया। राजमहल, दुमका और गोड्डा में मतदान शनिवार को होगा।

कुल 6258 मतदान केंद्रों पर 53.24 लाख वोटर 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस बार भी सभी बूथों की वेबकास्टिंग होगी।

शनिवार सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। गोड्डा में सबसे अधिक मतदाता हैं। इनकी संख्या 20.28 लाख है।

दुमका में सबसे कम वोटर हैं। दुमका में वोटरों की संख्या 15.91 लाख है। तीनों संसदीय क्षेत्रों में कुल वोटर 53.24 लाख हैं। कुल 6258 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

शहरी क्षेत्रों में 489 और ग्रामीण क्षेत्रों में बूथों की संख्या 5769 है। महिलाओं द्वारा संचालित बूथों की संख्या 241 है, जबकि यूनिक मतदान केंद्रों की संख्या 18 है।

दुमका संसदीय क्षेत्र तीनों सीटों में सबसे हॉट सीट है। पिछली बार भाजपा ने इस सीट पर कब्जा किया था। इस सीट पर भाजपा की ओर से सीता सोरेन और झामुमो की ओर से नलिन सोरेन चुनाव मैदान में हैं। वहीं गोड्डा संसदीय क्षेत्र में भी आमने-सामने की लड़ाई है।

गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर प्रदीप यादव और भाजपा के प्रत्याशी के रूप में निशिकांत दुबे चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा राजमहल संसदीय क्षेत्र में भी मुकाबला गठबंधन के उम्मीदवार एवं वर्तमान में सांसद विजय हांसदा और भाजपा के उम्मीदवार ताला मरांडी के बीच है। लेकिन वहां पर लोबिन हेम्ब्रम चुनाव को त्रिकोणीय संघर्ष की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिए हम सभी प्रयत्नशील हैं। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए बाइक सवार क्विक रिस्पांस टीम की भी तैनाती की गई है।

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img