बिहार के सभी 8 केंद्रीय मंत्रियों का अभिनंदन करेगी BJP

पटना : बिहार के सभी आठ केंद्रीय मंत्रियों का आज यानी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) अभिनंदन करेगी। पटना में एनडीए नेताओं का महाजुटान होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में मौजूद रह सकते हैं। पांच जुलाई को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सुबह 11 बजे होगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद को अभिनंदन किया जाएगा। बता दें कि मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में बीजेपी (5), जदयू (2), लोजपा (1) और हम से एक मंत्री बनाए गए हैं। केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार की वापसी हुई है।

बीजेपी के इस कार्यक्रम की जानकारी बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा है कि आप सभी सादर आमंत्रित हैं। पांच जुलाई को सुबह 11 बजे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में एनडीए के सभी केंद्रीय मंत्रियों का अभिनंदन समारोह होगा।

यह भी पढ़े : मोदी 3.0 में बिहार के मंत्रियों को मिला ये विभाग जानिये…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Nirsa Navodaya School News: निरसा नवोदय विद्यालय में आखिर ऐसा क्या...

Nirsa Navodaya School News: निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति...

दरभंगा में चोर का आतंक, गहने व पैसा के साथ बाल...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में फिर एक बार उसी अंदाज बदमाशें ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया...

अनुमंडल अस्पताल परिसर बना रणक्षेत्र, 2 पक्षों में जमकर मारपीट, 3...

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल अस्पताल परिसर गुरुवार की संध्या रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दो दुकानदारों के पक्ष एक-दूसरे पर लात घुसा चलते देखे...