पटना: पटना के हाथीदह थानाध्यक्ष को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। चोरी के आरोप में एक युवकों को बंधक बना कर रखने और उसके परिजनों के साथ मारपीट करने के आरोप में एसएसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार हाथीदह थानाध्यक्ष निधि कुमारी ने अपने घरेलू नौकर सूरज कुमार पर रूपये चुराने का आरोप लगा कर दो दिनों तक बंधक बना कर रखा और छोड़ने के एवज में 20 हजार रूपये की मांग की।
मामले की सूचना पर जब पीड़ित के माता पिता पहुंचे तो थानाध्यक्ष ने उनके साथ भी मारपीट की। बाद में पीड़ित की मां ने एएसपी अपराजित लोहान से मामले की शिकायत की जिसके बाद जांच की गई। आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। क्षेत्र में चर्चा है कि थानाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण करते ही सफ़ेद बालू माफियाओं और वाहनों से अवैध उगाही करने लगी थी।
यह भी पढ़ें- Gaya में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर आरोपी ने शव टांग दिया था पेड़ से, 2 गिरफ्तार
पटना से विकास की रिपोर्ट
Hathidah
Hathidah
Highlights


