Breaking: वासेपुर के डॉन फहीम खान के संबंधी की हत्या

धनबाद. बड़ी खबर धनबास से है। गैंग्स ऑफ वासेपुर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। वासेपुर निवासी डॉन फहीम खान के फुफेरा भांजा गुल खान की हत्या कर दी गयी है। घटना भूली थाना क्षेत्र की है।

फहीम खान के संबंधी की हत्या

वासेपुर निवासी डॉन फहीम खान के फुफेरा भांजा गुल खान की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। आर मोड़ स्थित रेलवे ट्रैक के पास गुल खान का शव मिला है। जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय को मिली तो आनन फानन में उसे अशर्फी अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद उसके शव को लेकर परिजन SNMMCH पहुंचे, जहां पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं शेर खान सहित अन्य लोग SNMMCH पहुंचे। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीयों ने बताया कि युवक की पढ़ने के अलावा किसी चीज में रुचि नहीं थी। अशर्फी अस्पताल में उन्हें इसकी सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी।

वहीं अस्पताल पहुंचे युवक के परिचित पप्पू ने बताया कि टेंपो ड्राइवर से उन्हें सूचना मिली की ट्रेनिंग स्कूल के पास एक शव फेंका गया है। जाकर देखा तो मालूम चला कि गुल खान का शव है। किसी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या की है। सिर पर और अन्य शरीर के हिस्सों में चोट के निशान है। 10:30 बजे सुबह युवक से उनकी मुलाकात हुई थी। मोबाइल मिलने के बाद पूरी घटना से पर्दा उठ पाएगा।

पुलिस द्वारा भी मोबाइल नंबर को ट्रेस में डाल दिया गया है। पूरे मामले में भूली थाना के दारोगा राहुल झा ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Jharia Bad Road Protest: झरिया की जर्जर मुख्य सड़क पर लोगों...

Jharia Bad Road Protest: झरिया शहर की मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब अनोखे विरोध प्रदर्शन के रूप में...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बाढ़ के बीच राहत शिविर पहुंचे...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बिहार में मानसूनी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...