Sheikhpura में खेलने के दौरान बच्ची डूबी पोखर में, मौत

शेखपुरा: शेखपुरा में एक 12 वर्षीय बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना शेखपुरा के चेवड़ा प्रखंड के छठियारा गांव की है जहां चंदन रविदास की पुत्री खुशबु कुमारी की मौत पोखर में डूबने से हो गई। बच्ची की पोखर में डूबने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। लोगों ने बताया कि मृतिका के पिता पटना में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।

मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्ची उधर खेलने गई थी जहां खेलने के दौरान ही वह पोखर के समीप चली गई और उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना के करीब दो घंटे बाद जब परिजनों ने खोजबीन की तब उसके मौत की खबर लोगों को लगी जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Aurangabad में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने…

शेखपुरा से कुमार सुदीप की रिपोर्ट

Sheikhpura Sheikhpura

Sheikhpura

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...