दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव को किया गायब

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के सोइमा गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का मामला सामने आया है। शेखपुरा जिले के गौरगा गांव निवासी खुशबू कुमारी की शादी 2021 में बाढ़ थाना के सोइमा गांव निवासी श्याम बिहारी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष से पांच लाख रुपया और मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। खुशबू को ससुराल पक्ष के लोग हमेशा पैसे के लिए पडतारित करते थे और पैसे की मांग पिता से करने का दबाव बनाते थे।

परिवार वालों का कहना है कि मांग पूरा नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने खुशबू की हत्या कर शव को गायब कर दिया। जिसकी सूचना खुशबू के पिता को ग्रामीणों द्वारा मिली। वहीं उन्होंने गांव पर आकर देखा तो ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं खुशबू के पिता थाने में लिखित आवेदन दी है।

यह भी पढ़े : दुकानदार और ग्राहक में मारपीट, एक महिला घायल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विकाश कुमार की रिपोर्ट

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...