Breaking : जमीन कारोबारी कमलेश कुमार सिंह अरेस्ट….

Breaking

Ranchi : जमीन कारोबारी कमलेश कुमार सिंह को आज ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। करीब 6 घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद कमलेश सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आज ईडी के छठे समन के बाद कमलेश सिंह पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचा था। इससे पहले 5 समन दिये जाने पर कमलेश सिंह ने ईडी से समय मांगा था पर ईडी ने छठा समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। समन में ईडी ने साफ कहा था कि यदि इस छठे समन के बाद हाजिर नहीं होते हैं तो गिरफ्तारी वारंट निकाला जाएगा।

जमीन घोटाले मामले में ईडी ने की थी छापेमारी

बता दें कि जमीन घोटाले मामले में ईडी ने कमलेश के आवास पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी को आवास से एक करोड़ रुपए कैश और 100 कारतूस बरामद हुए थे। जिसके बाद ईडी ने कमलेश सिंह को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था पर वह हाजिर नहीं हुआ। जमीन घोटाले मामले में चल रहे लगातार कार्रवाई के बीच ईडी ने आज जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को छठा समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी ने कमलेश सिंह को लगातार 5 समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था पर छठे समन के बाद कमलेश सिंह हाजिर हुआ है।

 

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...