JDU का मुस्लिम विरोधी चेहरा आ गया सामने, राजद ने….

पटना: संसद में आज केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पेश की। इस विधेयक को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है और भाजपा पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगा कर वक्फ बोर्ड की शक्तियां और जमीन साजिश के तहत छीनने का आरोप लगा रहा है। इस विधेयक का जदयू ने भी समर्थन किया है। जदयू के समर्थन पर राजद ने जदयू पर भी हमला बोला और जदयू को भाजपा का मुखौटा तक बता दिया।

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि ललन सिंह ने जो बातें कही है उससे जदयू का मुस्लिम विरोधी और आतंकी चेहरा अब खुल कर सामने आ गया है। भारती जनता पार्टी के हिडन अजेंडा पर जदयू काम कर रही है। जदयू भाजपा का मुखौटा मात्र है। इस बिल का संसद में समर्थन के बाद अब यह साफ हो गया है कि जदयू मुस्लिम विरोधी है। अब गांव के लोग भी समझ चुके हैं कि जदयू अब जदयू नहीं रह गई बल्कि यह भाजपा बन गयी है। उन्होंने कहा कि जदयू पहले से अल्पसंख्यक विरोधी रही है और अब यह साबित भी हो गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-     RJD MLA मुकेश यादव ने कहा- तेजस्वी की यात्रा से सत्ता पक्ष को सता रही है चिंता…

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

JDU JDU

JDU

Highlights

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...