सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

नालंदा : नालंदा में इस्लामपुर जहानाबाद मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की देर रात मौत हो गई। मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मवेशी हाट के समीप की है। मृतक की पहचान जहानाबाद जिला के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बेतौली जगतपुर मठ निवासी स्वर्गीय फेकन राम के (34) वर्षीय पुत्र छोटू राम के रूप में की गई है। रविवार की सुबह परिजन शव के पोस्टमार्टम को लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। घटना के संबंध में ममेरे भाई जितेन्द्र कुमार ने बताया कि हलवाई का काम कर छोटु राम इस्लामपुर से अपनी बाइक से शनिवार की शाम घर लौट रहे थे। इसी बीच मवेशी हाट के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इस्लामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।

परिजन ने बताया कि पुलिस के द्वारा उन्हें घटना की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद वे लोग आनन-फानन में इस्लामपुर पहुंचे। जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छोटु राम का शव पड़ा हुआ था। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया परिवार वालों के चीत्कार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। वहीं इस मामले में इस्लामपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की पुष्टि के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : NH-20 पर सड़क हादसे में युवक की मौत

यह भी देखें : 

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Ranchi-Bano Local Train: जल्द मिलेगी सस्ती और तेज यात्रा की सौगात,...

 रांची और बानो के बीच जल्द लोकल ट्रेन चलने की संभावना है। प्रस्तावित ट्रेन में 1000 से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। किराया करीब...

JTET Rule Change: झारखंड में 25 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत,...

झारखंड जेटेट नियमावली में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बीएड, डीएलएड और सेवा काल में प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक भी अब परीक्षा में शामिल...

Jharkhand Weather Alert: आज आंधी-तूफान और भारी बारिश का खतरा, कई...

झारखंड में आज तेज आंधी, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी। रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलने और झमाझम बारिश...

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img