मूर्ति विसर्जन के दौरान बच्ची की डूब कर मौत

नालंदा: नालंदा में मूर्ति विसर्जन के दौरान पइन में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मातम छा गया। घटना नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी गांव की है जहां कृष्णाष्टमी मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बच्ची डूब गई जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान गांव के सुनील बिंद की 12 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में की गई।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि जन्माष्टमी पूजा के बाद दर्जनों बच्चे मूर्ति विसर्जन में गए थे। विसर्जन के बाद बच्चे स्नान कर रहे थे तभी एक बच्चा गहरा पानी में चला गया। जब वह डूबने लगा तो दो अन्य बच्चों ने उसे बचाने की कोशिश की और इसी दौरान दूसरी बच्ची गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बच्चे को डूबता देख अन्य बच्चे भी उन्हें बचाने की कोशिश करने लगे और दोनों बच्चों को बचा लिया।

लेकिन इस बीच खुशबू भी गहरे पानी में चली गई और डूब गई। बच्ची को डूबता देह अन्य बच्चों ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच कर उसे पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Vidyapeeth Academy के 12 वर्ष पूरे, निदेशक ने खुशी जताते हुए कहा…

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

मूर्ति विसर्जन

Nalanda

Saffrn

Trending News

‘तरंग’ से मिल रही सपनों को उड़ान, NML पकरी बरवाडीह की...

Hazaribagh News: हजारीबाग ज़िले के बरकागाँव इलाके में NML पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की एक शैक्षिक पहल ग्रामीण छात्रों के लिए उम्मीद की...

बुद्ध की ज्ञानस्थली से निकला देश का नंबर-1 प्रतिभाशाली छात्र, AIR-1...

गयाजी : भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली गया ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी बौद्धिक पहचान का परचम लहराया है। जेईई एडवांस 2026...

सीवान-जीरादेई रेल ट्रैक से चोरी हुए 31 पेंड्राल क्लिप बरामद, फरार...

सिवान : सीवान-जीरादेई रेलखंड के बीच किलोमीटर 389/12–14 डाउन लाइन से 31 अदद ERC (पेंड्राल क्लिप) चोरी के मामले का रेलवे सुरक्षा बल (RPF)...

बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार...

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

वैशाली एक्सप्रेस से 25.56 लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

सिवान : सिवान मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव के नेतृत्व में ट्रेन स्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व एवं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img