Hazaribagh : अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर…

Hazaribagh : हजारीबाग के विष्णुगढ़ में भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों युवको को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक की भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरो ने उसे इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Nawada में दबंगो का आतंक, 80 दलित घरों को फूंका, भारी पुलिस फोर्स तैनात… 

Hazaribagh : दूसरे युवक की भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है

घटना विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के गोमिया एसएच स्थित सदारों की बताई जा रही है। सड़क दुर्घटना में घायल दोनों युवक गिरिडीह जिला के ही बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक किसी काम से विष्णुगढ़ लौट रहे थे। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर ही जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

खुद को 112 का हेड बताकर बुजुर्ग दुकानदार के साथ किया...

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी में एक बुजुर्ग दुकानदार के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया...

अरवल सिविल सर्जन के समर्थन में जहानाबाद में OPD सेवा रही...

जहानाबाद : अरवल जिले के सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर प्रसाद के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और चिकित्सक पर हमले के विरोध में बुधवार को...

2.5 लाख की लूट के लिए युवक की चाकू गोदकर हत्या,...

दरभंगा : दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के छतवन गांव में लूट के दौरान 21 वर्षीय मो. रेहान की चाकू गोदकर हत्या कर...