Nalanda में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरन फायरिंग में एक की मौत, पुलिस जुटी जांच में

नालंदा: राज्य में पुलिस प्रशासन के लाख बंदिशों के बावजूद राज्य में अक्सर हर्ष फायरिंग का मामला सामने आते रहता है। अब नालंदा में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान फायरिंग का एक मामला सामने आया है। श्राद्ध के दौरान फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मामला शनिवार देर रात की है जब नालंदा के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव की है।

मृतक की पहचान चिकसौरा थाना क्षेत्र के भवानी बिगहा गांव निवासी प्रमोद यादव के पुत्र आशीर्वाद कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि नालंदा के मखदुमपुर गांव में हरेंद्र यादव नामक व्यक्ति के माता के निधन के बाद श्राद्ध कार्यक्रम था। इस दौरान गिर नृत्य का कार्यक्रम भी आयोजित की गई थी। कार्यक्रम के दौरान नर्तकियों के नृत्य पर कुछ लोगों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया।

फायरिंग के दौरान गोली एक युवक के कनपटी में जा लगी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया वहीं इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पर करायपरसुराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन की पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। घटना के बाद आयोजक परिवार घर छोड़ कर फरार हैं। फ़िलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Fake Doctor की एक और करतूत आई सामने, भोजपुर में…

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda Nalanda

Nalanda

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...