Ranchi : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) में 150वीं बिरसा जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर TSCA-CUJ (Tribal Students’ Cultural Association-CUJ) के छात्रों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बलिदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अगुवाई TSCA-CUJ की उपाध्यक्ष रितु रानी उरांव ने की। उन्होंने बिरसा मुंडा के जीवन और उनके द्वारा दिए गए संदेशों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने की अपील की।
इस अवसर पर TSCA-CUJ के संरक्षक सुमित उरांव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में रितिका उरांव, बिट्टू लोहरा, आदित्य, आलोक, अभिषेक, आशीष, खुशबू, बिनोता, दीप्ति, कविता, गोपाल और अन्य कई छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
समारोह में सभी छात्रों ने एकजुटता और प्रेरणा के साथ बिरसा मुंडा की जयंती मनाई और झारखंड के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए राज्य के विकास में योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
यह कार्यक्रम झारखंड की संस्कृति, परंपराओं और महानायक बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि का प्रतीक रहा।


















