चुनावी रंजिश और पशु चोरी के विवाद में गोलीबारी, 3 घायल

नालंदा : केवय गांव में पशु चोरों ने एक युवक को गोली मारकर दो भैंस खोलकर फरार हो गए। चंडी थाना क्षेत्र के केवय गांव में अखिलेश सिंह के बथानी से मंगलवार की रात करीब 11 बजे पशु चोरों ने एक युवक को गोली मारकर दो भैंस खोलकर ले गया।इस दौरान भैंस चोर व ग्रामीणों के बीच रोड़ेबाजी भी हुई। पशु चोरों द्वारा की गई फायरिंग में रामलगन राम के 28 वर्षीय पुत्र बिंदु राम के जांघ में गोली लगी है। जख्मी को गंभीर हालत में बीम्स अस्पताल भेजा। जहां इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात को पशु चोर द्वारा अखिलेश सिंह के दो भैंस खोलकर ले जा रहा था। इतने में ग्रामिण जागकर चोर चोर हल्ला कर छत से रोड़ेबाजी किया। रोड़ेबाजी के दौरान पशु चोर भी ग्रामीणों पर रोड़ेबाजी करने लगा। रोड़ेबाजी के बीच युवक बिंदु राम घर से निकला। इसी दरम्यान पशु चोर ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग के दौरान बिंदु राम के जांघ में गोली लग गयी। वहीं फायरिंग करते हुए पशु चोर दो भैंस लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चंडी पुलिस को दिया। मौके पर पुलिस पहुंचकर चार खोखा बरामद किया।

यह भी पढ़े : जमीन जोतने के विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई गोलीबारी, एक बालक को लगी गोली

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

बोकारो एयरपोर्ट में आग लगने की अफवाह! जानिए धुएं और लपटों...

बोकारो: बुधवार को बोकारो एयरपोर्ट परिसर से धुआं और आग की लपटें उठती देख इलाके में आग लगने की चर्चा शुरू हो गई। दूर...

पश्चिमी सिंहभूम में जंगली हाथी के हमले में युवक गंभीर घायल,...

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रोंगो गांव में जंगली हाथी के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो...

Bihar Health PPP Meeting: देश-विदेश के निवेशकों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

बिहार में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के संचालन को लेकर देश-विदेश के निवेशकों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से मुलाकात की। स्वास्थ्य...