Patna Metro परिचालन को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, इस दिन तक चलने लगेगी

पटना: राजधानी पटना में लंबे समय से मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा है और अक्सर खबरें आती है कि राजधानी पटना में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मेट्रो परिचालन शुरू हो जायेगा। अब मेट्रो परिचालन पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया है कि पटना में आगामी 15 अगस्त से मेट्रो परिचालन शुरू कर दिया जायेगा। सदन कार्यवाही के दौरान गुरुवार को सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना में मेट्रो परिचालन के लिए 15 अगस्त का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना पर 400 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे।

वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अनुपूरक बजट के तहत राज्य के विकास पर 32508.90 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे। सदन में विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया गया। बता दें कि पटना में मेट्रो निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। पटना में सबसे पहले पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी के बीच किया जायेगा। सरकार ने इस काम में तेजी लाने के लिए अभी हाल ही में कैबिनेट की बैठक में 115.10 करोड़ रूपये की मंजूरी दी है।

प्राथमिकता के आधार पर पहले फेज में शुरू किये जाने वाले एलिवेटेड मेट्रो पथ में पांच स्टेशन हैं। इस लाइन में अभी करीब आधा दर्जन पॉइंट पर स्लैब नहीं चढाया गया है जबकि मेट्रो स्टेशन निर्माण का काम भी बचा हुआ है। निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों की मानें तो 75% काम पूरा कर लिया गया है जबकि बचा 25% काम तेजी से किया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Attention- सुधर जाएं, नहीं तो सुधार दिए जायेंगे! मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा ‘गड़बड़ी नहीं करेंगे बर्दाश्त’

Patna Metro Patna Metro Patna Metro

Patna Metro

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...