Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

स्कूल में करंट लगने से छात्र की मौत, परिजनों ने शिक्षिका पर लगाए आरोप

नालंदा : नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के आस्ता गांव स्थित मध्य विद्यालय में करंट लगने से एक 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने स्कूल की शिक्षिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना आस्ता गांव के मध्य विद्यालय में हुई। जहां कक्षा आठ में पढ़ने वाले मोहित कुमार को करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक थरथरी थाना क्षेत्र के आस्ता गांव निवासी प्रमोद कुमार का पुत्र था।

परिजनों का आरोप

मोहित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल की एक शिक्षिका ने उसे बस की छड़ी लाने को कहा था। छड़ी जिस जगह रखी थी, वहां करंट फैला हुआ था। छड़ी लाने के दौरान मोहित को करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन और संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी देखें :

थरथरी थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मोहित कुमार की मौत ने स्कूल में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना स्कूल प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है या महज एक दुर्घटना, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

यह भी पढ़े : दो बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़े, बर्तन की दुकान पर पहुंचे थे पांच

राकेश कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...