BJP Office में प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने दर्ज किया FIR

पटना: राजधानी पटना में स्थित भाजपा कार्यालय में बीपीएससी अभ्यर्थियों के हंगामा मामले में पटना पुलिस ने दो नामजद समेत करीब 80-100 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। मामला बुधवार की है जब अचानक भारी संख्या में बीपीएससी की परीक्षा दुबारा लिए जाने की मांग करते हुए अभ्यर्थियों की भीड़ भाजपा कार्यालय पहुंची और हंगामा करने लगे। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर कोतवाली थाना की पुलिस बल पहुंच कर दो अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया जबकि अन्य भीड़ का फायदा उठा कर भाग निकले।

मामले में धनरुआ के उद्यान पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह के बयान पर दो नामजद और 80-100 अज्ञात अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अपने बयान में प्रखंड उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि अचानक उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना दी गई कि भाजपा कार्यालय में कुछ अभ्यर्थी पहुंच कर हंगामा कर रहे हैं।

मामले की सूचना कोतवाली थाना की पुलिस को देते हुए जब मैं मौके पर पहुंचा तो देखा कि भाजपा कार्यालय के पोर्टिको में कुछ छात्र जमीन पर बैठ कर बीपीएससी परीक्षा दुबारा आयोजित करने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं साथ ही कुछ लोग जबरदस्ती भाजपा कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच मौके पर पुलिस भी पहुंची।

पुलिस बल के साथ मिल कर हमलोग जब प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की कि यह प्रतिबंधित क्षेत्र है और यहां प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं लेकिन लोग नहीं माने और हंगामा करने लगे। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद दो लोगों को पकड़ा जा सका जबकि अन्य भाग निकले। पूछताछ में दोनों अभ्यर्थियों ने अपनी पहचान गया निवासी राकेश कुमार और रोहतास निवासी रंजन कुमार के रूप में बताया। दोनों अभ्यर्थियों समेत 80-100 अभ्यर्थियों पर कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, सक्षम अधिकारी के आदेश का अवहेलना, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    भाजपा कार्यालय में BPSC अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस ने लिया हिरासत में…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
BJP Office BJP Office BJP Office BJP Office

BJP Office

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...