Advertisment

Dhanbad : ग्रामीणों ने अवैध कोयला लोड ट्रक पकड़ा तो तस्करों ने कर दी…

Dhanbad : धनबाद जिले में अवैध कोयला कारोबार को लेकर कई बार दो गुटों में झड़प हुई है और लॉ एंड ऑडर की समस्या उत्पन्न हुई है। शनिवार को महुदा थाना क्षेत्र के लोहपट्टी-दुगदा जाने वाली मार्ग, जमुनिया नदी के करीब, अवैध कोयला खनन और ढुलाई को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया।

ये भी पढ़ें- Jamtara Crime : तमिलनाडु से पकड़ाये 76 लाख रुपए ठगी करने वाले दो शातिर अपराधी… 

इसके साथ ही एक अवैध कोयला लोड एक ट्रक को भी पकड़ लिया। जिससे कोयला चोर बौखला गए बताया गया कि कई राउंड फायरिंग किया और बम का धमाका किया। फिर भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोग आक्रोशित है।

Dhanbad : अवैध कोयला खुदाई से हो रही परेशानी

इसे लेकर स्थानीय विद्यासागर महतो ने कहा कि महुदा थाना क्षेत्र के लोहपट्टी पंचायत के जमुनिया बस्ती के समीप कई अवैध मुहाना बनाकर कोयला खुदाई किया जा रहा है, जिससे गांव पर खतरा बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : नए कांग्रेस प्रभारी पर घमासान, बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप तो कांग्रेस ने… 

ग्रामीणों ने कहा कि आज हमलोग अवैध खनन स्थल पर गए और अवैध कोयला लोड एक ट्रक को पकड़कर पुलिस को सूचना दिए लेकिन करीब दो घंटे तक पुलिस नहीं है। जिसके बाद कोयला तस्कर मौके पर पहुंच कर फायरिंग और बमबाजी कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। अब भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण आक्रोशित है।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

Shravani Mela 2026 Food Safety: बाबा धाम में 42.5 किलो संदिग्ध...

Shravani Mela 2026 Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य-स्तरीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध...

Shweta Gupta का बड़ा बयान: वृद्धा पेंशन और ₹2 लाख रोजगार...

बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने राज्य की दो सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं—'वृद्धा पेंशन योजना' और 'रोजगार सहायता योजना' को लेकर...

Bihar Congress में लागू हुआ ग्रेडिंग सिस्टम, सदाकत आश्रम में जिला...

पटना: बिहार में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी...