CM बिहार पुलिस सप्ताह के समापन समारोह में हुए शामिल

बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के समापन समारोह में शामिल हुए CM

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 परिसर स्थित मिथिलेश स्टेडियम में आयोजित बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के समापन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में CM ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। मुख्यमंत्री के समक्ष विशेष कार्य बल बिहार पटना, बिहार सैन्य पुलिस (गोरखा बटालियन), बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस सासाराम, बिहार विशेष स्वाभिमान सशस्त्र पुलिस वाल्मिकीनगर बगहा, बिहार सैन्य पुलिस-14 पटना, बिहार सैन्य पुलिस-7 कटिहार, बिहार सैन्य पुलिस 5 पटना तथा महिला कमांडों सहित कुल 8 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया।

कार्यक्रम के दौरान CM ने वीरता के लिए समस्तीपुर जिला (थाना पटोरी) के भुल्ला सहनी, जिला कैमूर (थाना चैनपुर) के बिहारी यादव, जिला वैशाली (थाना सराय) के विक्रमजीत कुमार, जिला सीतामढ़ी (थाना बैरगनिया) के अमित कुमार चौधरी को नागरिक प्रशस्ति पत्र और 10 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

Bihar में एक और खेल विश्वकप का आयोजन, CM ने शुभंकर और लोगो का किया अनावरण

1 387 scaled 22Scope News

साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा विशेष पदक से सम्मानित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के महानिदेशक अमरेंद्र कुमार अंबेडकर, राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) आर मलारविझी, राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग बिहार सुनीता कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक रामानुज राम को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के दौरान साइबर सुरक्षा विषय पर आयोजित पेटिंग प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को भी मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह में CM का स्वागत पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। मुख्यमंत्री ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-05 परिसर में मल्टी काम्प्लेक्स इंडोर स्टेडियम एवं जिम भवन का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन कर नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, CM के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम आलोक राज, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   RJD MLC सुनील सिंह ने विधान परिषद के सभापति को पत्र लिख की ये मांग, लिखा ‘पलटूराम’ बोलने के कारण…

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img