रांची: सरहुल पर्व के अवसर पर शहर में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। एक अप्रैल को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे।
शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध
सिरमटोली सरना स्थल और मेन रोड: दोपहर 1 बजे से सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक मार्ग: सामान्य वाहनों का प्रवेश निषेध।
सर्कुलर रोड से जेल चौक: वाहनों को जेल चौक तक जाने की अनुमति, वहां से अन्य मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक मार्ग: सामान्य वाहनों की आवाजाही वर्जित।
पुराना नगर निगम कार्यालय से कमिश्नर चौक मार्ग: सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
अपर बाजार से शहीद चौक: इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद।
चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक: सामान्य वाहन इस मार्ग से नहीं गुजर सकेंगे।
थरपखना, पुरुलिया रोड से सर्जना चौक: सामान्य वाहनों का परिचालन निषेध।
रूट डायवर्जन और अतिरिक्त प्रतिबंध
विष्णु सिनेमा मार्ग, चर्च रोड, उल हाउस से मेन रोड: सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
पश्चिमी अपर बाजार से टैक्सी स्टैंड (मेन रोड): वाहनों का प्रवेश निषेध।
कर्बला चौक से रतन पीपी मार्ग: सामान्य वाहनों का परिचालन नहीं होगा।
पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक: ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।
राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज, सुजाता चौक: किसी भी वाहन को अनुमति नहीं।
पटेल चौक से मुंडा चौक, बहुबाजार से मुंडा चौक, सिरमटोली सरना स्थल: ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहेगा।
नामकुम से चुटिया, केतारी बगान, मुंडा चौक: इस मार्ग पर वाहनों का संचालन नहीं होगा।
पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट चौक: सामान्य यातायात पर रोक।
शहर के अन्य मार्ग: आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।
यातायात पुलिस की अपील
रांची ट्रैफिक एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे सरहुल शोभायात्रा के दौरान निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
Highlights







