Patna: महावीर मंदिर पहुंचे राज्यपाल, कहा ‘धर्म का मतलब होता है….’

पटना: राजधानी पटना में रामनवमी की चारों तरफ धूम है। शनिवार देर रात से ही पटना जंक्शन पर स्थित महावीर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। रामनवमी के अवसर पर रविवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी महावीर मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान हनुमान का दर्शन किया और आरती भी की। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यहां आ कर काफी अच्छा लग रहा है। बेहतरीन इंतजाम किये गये हैं, लोग आ रहे हैं, दर्शन कर रहे हैं। Patna Patna Patna Patna

इस मंदिर का इतिहास बहुत पुराना नहीं है लेकिन कम समय में भी इस मंदिर के माध्यम से कैंसर अस्पताल, वात्सल्य अस्पताल, आरोग्य संस्थान जैसे कई संस्थान संचालित किये जा रहे हैं। आज के समय में जो लोग वक्फ पर ज्ञान बांट रहे हैं वह यह बताएं कि वक्फ के माध्यम से कितने अस्पताल संचालित किये जा रहे हैं। धर्म का मतलब होता दूसरे की मदद करना, सभी की तकलीफों को दूर करना। आज रामनवमी है और हम महावीर मंदिर में आये हैं।

यह भी पढ़ें – Waqf मामले में RJD कल जाएगी सुप्रीम कोर्ट, कहा ‘बिहार में नहीं लागू होने देंगे…’

राज्यपाल ने कहा कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं, मंदिर भी जाता हूं, जैन के कार्यक्रम में भी जाता हूं, गुरुद्वारा भी जाता हूं और चर्च भी जाता हूं। मैं हमेशा वही बोलता हूं जो सच होता है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    PMCH से रेप का आरोपी हुआ फरार, सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से…

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...