Hazaribagh : पूर्व एसडीओ की पत्नी की जलकर मौत मामले में नया मोड़, भाई ने लिया यूटर्न…

Hazaribagh : हजारीबाग एसडीओ आवास में अनिता देवी की जलकर मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस हाई प्रोफाइल केस में मृतका के भाई और मामले के सूचक राजकुमार गुप्ता ने अब कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल कर कहा है कि यह घटना हत्या नहीं, बल्कि एक हादसा थी। उन्होंने पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को पूरी तरह निर्दोष बताया है।

krtyrt 22Scope News

ये भी पढ़ें- देशभर में आज Congress का हल्ला बोल, ईडी कार्यालयों के सामने उग्र प्रदर्शन… 

Hazaribagh : एसडीओ को बताया निर्दोष
Hazaribagh : एसडीओ को बताया निर्दोष

Hazaribagh : अब नहीं चाहते किसी निर्दोष पर मुकदमा चले-मृतक का भाई

हाल ही में राजकुमार गुप्ता ने कोर्ट को दिए शपथ पत्र में कहा है कि उन्होंने मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की। पूछताछ और तथ्यों के आधार पर उन्हें यह विश्वास हो गया है कि उनकी बहन की मौत एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी और इसमें अशोक कुमार की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके द्वारा दर्ज शिकायत महज एक गलतफहमी के चलते हुई थी और वे नहीं चाहते कि किसी निर्दोष पर झूठा मुकदमा चले।

ये भी पढ़ें- Dumka Murder : धारदार हथियार से गला काटकर पति-पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

26 दिसंबर को हो गई थी एसडीओ की पत्नी की मौत

Hazaribagh : 26 दिसंबर को जलकर हो गई थी मौत
Hazaribagh : 26 दिसंबर को जलकर हो गई थी मौत

गौरतलब है कि 26 दिसंबर को झील रोड स्थित सरकारी आवास में एसडीओ की पत्नी अनिता देवी गंभीर रूप से झुलस गई थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के भाई राजकुमार गुप्ता ने लोहसिंघना थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए अशोक कुमार पर हत्या का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : पत्थर से कूचकर युवक की दर्दनाक हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

इसके बाद शहर में भारी जनआक्रोश देखने को मिला था। थाना घेराव, धरना-प्रदर्शन और कैंडल मार्च तक निकाले गए थे। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार को रांची से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह वर्तमान में हजारीबाग के जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में न्यायिक हिरासत में हैं।

 

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...