Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Dhanbad : लड़कियों को भगाकर ले जाने वाले चार युवक धराए, बजरंग दल ने लगाए गंभीर आरोप…

Dhanbad : धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र से चार नाबालिग किशोरियों के अचानक लापता होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। साथ ही विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए और अपने स्तर पर प्रयास शुरू किए।

ktryt 22Scope News

ये भी पढ़ें- Dhanbad : परिवार में खूनी संघर्ष, साले ने जीजा की पीठ पर घोंपा चाकू…

Dhanbad : मोबाइल सर्विलांस की मदद से चला पता

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिंदरी क्षेत्र में लापता एक नाबालिग किशोरी का मोबाइल फोन ऑन मिला। मोबाइल सर्विलांस की मदद से पहले एक किशोरी का पता लगाया गया, जिसके बाद बाकी तीन किशोरियों को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया। सभी किशोरियों को सकुशल बरामद करने के साथ-साथ सिंदरी थाना क्षेत्र से चार युवकों को हिरासत में लिया गया है।

Dhanbad : थाने में जुटी लोगों की भीड़
Dhanbad : थाने में जुटी लोगों की भीड़

ये भी पढ़ें- Dhanbad : लोकतंत्र को कुचलने वाले संविधान बचाने की बात करते हैं, भाजपा इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही-बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप…

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों किशोरियाँ हिन्दू समुदाय से हैं जबकि हिरासत में लिए गए चारों युवक मुस्लिम समुदाय से संबंधित बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता बलियापुर थाना परिसर पहुंचे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें- Godda : बकरे की बलि देने के दौरान हो गया बड़ा हादसा… 

सुनियोजित साजिश के तहत फंसाया जा रहा था

बजरंग दल के नेताओं का आरोप है कि यह एक सुनियोजित साजिश है, जिसमें हिन्दू किशोरियों को निशाना बनाकर मानव तस्करी के लिए फंसाया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि आरोपित युवक इन नाबालिगों को पटना के रास्ते गुजरात ले जाने की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते पुलिस और स्थानीय संगठनों की तत्परता से यह कोशिश विफल हो गई।

ये भी पढ़ें- Hazariabgh : एनटीपीसी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन, कट ऑफ डेट बढ़ाए नहीं तो… 

विहिप नेता सोनू गिरी ने कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार बनने के बाद एक विशेष समुदाय का प्रभाव बढ़ गया है, जिससे हिन्दू समाज असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक यात्राओं को रोका जा रहा है और सरकार में शामिल कुछ मंत्री संविधान की अवहेलना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का बड़ा बयान, इस दिन ले लूंगा राजनीति से संन्यास…

केरला नहीं बनने दी देंगे सिंदरी को : सोनू गिरी

op8uop 1 22Scope News

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि ऐसे मंत्रियों को तुरंत पद से हटाया जाए और नाबालिगों की तस्करी के प्रयास में शामिल सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, हालांकि पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मनोज शर्मा की रिपोर्ट–

 

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...