सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आई बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Dhanbad: जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर फोर लेन के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में  महाराजगंज के लोचराईडीह निवासी बादल महतो की मौत हो गई, जबकि उनके जीजा हेमंत महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों बाइक पर सवार होकर ढांगी बस्ती में अपनी बेटी के ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान डोमनपुर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

फरार ट्रक चालक की तलाश जारीः

ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच धनबाद लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बादल महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हेमंत महतो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्टः अनिल पांडे

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार में सरकारी कामकाज की बदलेगी कार्यशैली? वित्तीय प्रबंधन पर अधिकारियों...

पटना: बिहार में विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने और वित्तीय प्रबंधन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सरकारी विभागों में कार्यशैली सुधारने पर जोर...

Bihar Cyber Crime Training Workshop: महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन...

Bihar Cyber Crime Training Workshop, पटना: बिहार में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अब अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने...

Shravan Kumar Nitish Kumar Deepotsav: दीपोत्सव के साथ राजगीर को मिली...

Shravan Kumar Nitish Kumar Deepotsav, पटना: सुशासन दिवस-नीतीश संवाद की पूर्व संध्या पर ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री तथा जदयू...