Bokaro Encounter : विवेक मांझी सहित साथ 8 नक्सलियों का मारा जाना झारखंड पुलिस की ऐतिहासिक जीत-एडीजी ऑपरेशन…

Bokaro Encounter : जिले के लुगू पहाड़ी इलाके में सोमवार को इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर एंटी नक्सल ऑपरेश में एक करोड़ के इनामी नक्सली सेंट्रल कमेटी मेंबर विवेक उर्फ प्रयाग मांझी और दो महिला समेत आठ नक्सलियों को मार गिराया गया है। इसके साथ ही इंसास एसएलआर समेत 14 विध्वंसक हथियार बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का बड़ा बयान, इस दिन ले लूंगा राजनीति से संन्यास…

एडीजी ऑपरेशन संजय आनंद राव लाटकर ने प्रेस कांफ्रेंस में इस ऐतिहासिक जीत की पुष्टि की। प्रेस कांफ्रेंस में उनके साथ आईजी सीआरपीएफ साकेत सिंह, सीआरपीएफ डीआईजी, डीआईजी एसटीएफ इंद्रजीत महथा, आईजी बोकारो डाक्टर माइकल एस राज, डीआईजी सुरेंद्र झा, एसपी मनोज स्वर्गीयारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- Hazariabgh : एनटीपीसी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन, कट ऑफ डेट बढ़ाए नहीं तो… 

Bokaro Encounter : नक्सलियों की मौत झारखंड में नक्सलवाद के खात्मे को दर्शाता है

Bokaro Encounter : घटना की जानकारी देते एडीजी
Bokaro Encounter : घटना की जानकारी देते एडीजी

एडीजी ने कहा कि विवेक के साथ आठ नक्सलियों की मौत झारखंड में नक्सलवाद के खात्मे को दर्शाता है। सरकार की आत्मसमर्पण नीति अच्छी है। सरेंडर के बाद उन्हें ओपन जेल में रखा जा रहा है, साथ ही इनाम की राशि उनके परिवार को दी जाती है। नक्सलियों के लिए सरेंडर करना मौत से बेहतर है। अगर ऐसा नहीं करते है, तो अंततः गोलियों का शिकार बनेंगे।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : लोकतंत्र को कुचलने वाले संविधान बचाने की बात करते हैं, भाजपा इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही-बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप…

14 हथियार बरामद

मुठभेड़ के दौरान फोर्स ने चार इंसास राइफल, एक एसएलआर राइफल, एक सिक्सर समेत कुल 14 हथियार बरामद किया है।

Bokaro Encounter : भारी मात्रा में हथियार बरामद
Bokaro Encounter : भारी मात्रा में हथियार बरामद

विवेक उर्फ प्रयाग मांझी सहित 8 नक्सली ढेर

1. विवेक उर्फ प्रयाग मांझी (केंद्रीय कमेटी सदस्य) एक करोड़ इनामी
2. अरविंद यादव (स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य जमुई, बिहार में तीन लाख का इनाम)
3. साहब राम मांझी (जोनल कमेटी मेंबर) 10 लाख इनामी
4. गंगाराम मांझी, गिरिडीह
5. महेश, गिरिडीह
6. तालों दी, गिरिडीह
7. महेश मांझी, गिरिडीह
8. रंजू मांझी, गिरिडीह

चतूबहूब 22Scope News

ये भी पढ़ें- Godda : बकरे की बलि देने के दौरान हो गया बड़ा हादसा… 

मृत आठ नक्सली पर 193 केस दर्ज

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रयाग उर्फ विवेक पर 37, अरविंद यादव पर 85, साहेब राम मांझी पर 45, गंगाराम मांझी पर 20, महेश पर चार, तालों दी पर एक, महेश मांझी रंजू मांझी पर एक कांड राज्य के अलग-अलग थाने में दर्ज हैं।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...