Patna Crime : बेउर में बैंक्वेट हॉल मालिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गोलियां मारकर बदमाश फरार…

Patna Crime : पटना के बेउर इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बैंक्वेट हॉल के मालिक पर अपराधियों ने दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया। घटना में हॉल संचालक गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : बचके रहना रे बाबा! तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी… 

Patna Crime : सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान घटी घटना

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटना सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई, जब हॉल संचालक संजय कुमार टहलने निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे छह की संख्या में आए बदमाशों ने दौड़ाकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें-Patna : सीएम नीतीश कुमार आज 315 प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को देंगे नियुक्ति पत्र 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने संजय को तीन गोली मारी और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से संजय को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope : कुंभ राशि वालों के लिए प्रेम जीवन में खुशियां आने के संकेत, तरक्की के साथ… 

सीसीटीवी के कैमरो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बेउर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

Motihari : भारत-रक्सौल बॉर्डर पर दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप… 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह हमला आपसी विवाद या फिर रंगदारी से जुड़ा हो सकता है। संजय कुमार इलाके में एक प्रसिद्ध मैरिज हॉल के मालिक हैं और उनका स्थानीय व्यवसायिक क्षेत्र में अच्छा-खासा प्रभाव है।

 

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...