Bokaro : मैरिज हॉल की आड़ में चल रही थी अवैध गन फैक्ट्री, हथियारों का जखीरा बरामद…

Bokaro : जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े अवैध हथियार निर्माण नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। गुरुवार शाम को बंगाल एसटीएफ और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में जरीडीह बाजार स्थित कावेरी मैरिज पैलेस और उसके सामने गोदाम से अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। यह फैक्ट्री लंबे समय से रिहायशी इलाके में मैरिज हॉल की आड़ में संचालित हो रही थी।

ये भी पढ़ें- Ranchi : जोन्हा फॉल में डूबे डीपीएस के शिक्षक की तलाश जारी, एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू… 

Bokaro : छह तैयार पिस्टल, 18 अर्धनिर्मित हथियार समेत कई सामान बरामद

छापेमारी में छह तैयार पिस्टल, 18 अर्धनिर्मित हथियार, बैरल बनाने के उपकरण, भारी मात्रा में कच्चा माल और अवैध शराब निर्माण से जुड़ा सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, यहां नामी अंग्रेजी शराब ब्रांड के नाम पर नकली शराब और बियर का भी निर्माण किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Cabinet Meeting : झारखंड कैबिनेट की आज अहम बैठक, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर… 

जानकारी के मुताबिक, यहां तैयार होने वाले हथियार पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजे जाते थे। यह मिनी गन फैक्ट्री काफी समय से सक्रिय थी और कोलकाता एसटीएफ को इसकी सूचना पूर्व में मिल चुकी थी।

ये भी पढ़ें- Giridih : विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ…

दो गिरफ्तार, सरगना फरार

छापेमारी में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक बिहार के मुंगेर और दूसरा खगड़िया का रहने वाला है। वहीं इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना सूरज साव मौके से फरार हो गया। वह मैरिज पैलेस और गोदाम का मालिक बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Breaking : पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद शिबू सोरेन झारखंड आंदोलनकारी घोषित किए गए… 

इस बड़ी कार्रवाई में कोलकाता एसटीएफ, झारखंड एटीएस, बेरमो थाना और गांधीनगर थाना की टीम शामिल रही। हालांकि, मौके पर मौजूद अधिकारी मीडिया को कुछ भी स्पष्ट रूप से बताने से बचते नजर आए। STF अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की जाएगी।

ये भी जरुर पढ़ें——

Gumla Murder : मुर्गा खरीदने के लिए ₹200 नहीं देने पर बहनोई ने साले की पत्नी को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट… 

Garhwa Murder : गढ़वा में भी सोनम कांड, पति को चिकन में जहर देकर मार डाला… 

Dumka Murder : भाभी के प्यार में पागल देवर ने कर दी हद पार, भागने से मना करने पर… 

Khunti : मुरहू में दर्दनाक हादसा, कुएं में दबे दो मासूम… 

Ranchi Breaking : भारी बारिश का कहर! जोन्हा फॉल में पर्यटक बहा, खोजबीन जारी… 

Breaking : कल भी बंद रहेंगे रांची जिले के सभी स्कूल, भारी बारिश का रेड अलर्ट… 

Gumla : बकरियां चुराकर बन रहा था ‘मालामाल’, एक बकरी चोर गिरफ्तार…

Ranchi : दहशत में लोग, बहुमंजिली इमारत की नींव खुदाई से भू-धंसान का खतरा… 

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img