फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर लोगों ने एक कर्मी को फेंका नीचे, पुलिस जुटी छानबीन में…

भागलपुर: भागलपुर में फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगे संवेदक के कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की जिसमें तीन कर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना भागलपुर के इशाकचक थानाक्षेत्र की है जहां फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों ने कर्मियों के साथ मारपीट की साथ ही एक कर्मी को फ्लाईओवर के ऊपर से नीचे फेंक दिया। घटना में तीन कर्मी जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया।

मामले में संवेदक कंपनी के कर्मियों ने बताया कि निर्माण कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर बीते कुछ दिनों से लोहे के छड़ समेत अन्य सामानों की चोरी होने लगी थी। बीती रात गर्द ने एक व्यक्ति को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे एक थप्पड़ मार दिया। रात में चोर किसी तरह मौके से भाग निकला लेकिन सुबह होते ही स्थानीय लोग चोर का समर्थन करते हुए निर्माण स्थल पर पहुंचे और मौजूद कर्मियों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें – ECI ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर राजनीतिक दलों को किया स्पष्ट, 5 चरणों में…

इस दौरान लोगों ने एक कर्मी को फ्लाईओवर के ऊपर से नीचे फेंक दिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके साथ ही मारपीट में दो अन्य कर्मी भी चोटिल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद इशाकचक थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामला को शांत कराया और जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  नोटबंदी के बाद अब बिहार में किया जा रहा वोटबंदी, जहानाबाद में महागठबंधन नेताओं ने…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Dhanbad Police Vehicle Accident: छापेमारी के बाद लौट रही हजारीबाग पुलिस...

Dhanbad Police Vehicle Accident: मंगलवार सुबह झारखंड के धनबाद ज़िले में नेशनल हाईवे-19 पर एक सड़क हादसे में हजारीबाग के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की...

सहयोग कार्यक्रम : जनसेवा को नई दिशा दे रहे मुख्यमंत्री सम्राट

पटना/वैशाली : वैशाली जिला स्थित लालंगज के रहने वाले रंजीत कुमार के जमीन का दो जगह रसीद कट रहा था। अनुमंडल स्तर पर उनकी...

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...