तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने लगायी आग

शेखपुरा : शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के मनकौल गांव के समीप एक मजदूर को तेज रफ्तार ह‌ईवा ने कुचल डाला है जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मनकौल गांव निवासी 50 वर्षीय राजकुमार महतो के रूप में किया गया है। मिली जानकारी में बताया गया है कि मृतक काम करने के लिए शेखपुरा की ओर जा रहा थे।

Goal 1 22Scope News

घटना की खबर सुनकर परिजन घटनास्थल पहुंचे और जमकर बवाल काटा

आपको बता दें कि इस दौरान शेखपुरा-ससबहना मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार गिट्टी लदा ट्रक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर जमकर बवाल काटा है और हादसा ग्रस्त हाईवे को आग के हवाले कर दिया है। इसके साथ ही शव को सड़क पर रखकर शेखपुरा-ससबहना मुख्य मार्ग को जामकर घंटों बवाल काटा है। तीन घंटे बाद घटनास्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार और एसडीओ राहुल सिंह पहुंचकर लोगों से वार्ता कर जाम छुड़वाने का प्रयास करने लगे। लेकिन जाम बरकरार है।

यह भी देखें :

जाम छुड़वाने का प्रयास किया जा रहा है, ट्रक में आग लगाने वाले आरोपियों पर होगी कार्रवाई – ASP

एएसपी डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि जाम छुड़वाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रक में आग लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि इस सड़क मार्ग पर पिछले एक महीने के भीतर दो सड़क हादसे हुए हैं। ट्रक के चपेट में आने से अबतक दो लोगों की मौत हो गई। फिर भी प्रशासन अपनी नींद से सोया रहा जिसे लोगों में आक्रोश है।

यह भी पढ़े : जहानाबाद में अपराधियों का तांडव, किसान की गोली मारकर हत्या

चंदन कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...