BJP के इरादे का हमें तो इल्म है लेकिन…, कांग्रेस ने शुरू किया…

पटना: बिहार प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम में शुक्रवार को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में पार्टी ने चुनाव आयोग के द्वारा चलाये जा रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान की खामियों और BJP का मददगार बनने का आरोप लगाते हुए वीडियो संप्रेषण अभियान शुरू किया। कैंपेन वीडियो को संवाददाता सम्मेलन में लॉन्च करते हुए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि चुनाव आयोग BJP की कठपुतली बनकर काम कर रही है और जब सरकार की नाकामियों के कारण आधा बिहार बाढ़ और बाकी पलायन का दंश झेलने को मजबूर है ऐसे में गहन पुनरीक्षण छलावा है।

सदन से लेकर सड़क तक कांग्रेस पार्टी ने और उसके इंडिया गठबंधन से जुड़े सभी दलों ने संयुक्त रूप से विरोध दर्ज किया लेकिन चुनाव आयोग BJP के इशारे पर बिहार में चुनावी लाभ दिलाने के लिए लगातार इस प्रक्रिया को संचालित करता रहा। चुनाव आयोग जिन 11 कागजातों की मांग की कर रही थी लेकिन सबसे महत्वपूर्ण आधार और मतदाता कार्ड को अलग रखा गया वो चुनाव आयोग की मंशा स्पष्ट करने के लिए काफी है।

यह भी पढ़ें – सदन में विपक्ष के अमर्यादित व्यवहार ने विकास विरोधी सोच को दर्शाया: मंत्री नितिन नवीन

देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के बाहर SIR पर लोकतांत्रिक विरोध दर्ज किया बावजूद इसके सरकार ने सदन में चर्चा तक नहीं होने दी जो कि निंदनीय है। इस वीडियो संदेश के माध्यम से हम चुनाव आयोग की गलत मंशा को आम जनता तक पहुंचाएंगे और दस से पंद्रह करोड़ लोगों के वोट चोरी करने की सरकार की मंशा को पहुंचाकर उन्हें जागरूक करेंगे। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि नोटबंदी, देशबंदी की तरह वोटबंदी भी सरकार की गलत नीति का परिणाम है।

बिहार का बच्चा जन्म लेते ही राजनीतिक तौर पर सक्रिय होता है जिसे BJP नहीं समझ पा रही है। विधान परिषद में दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चाल चरित्र और चेहरा, झूठ और प्रोपेगैंडा के बुनियाद पर सरकार चलाने वाली भाजपा बिहार में यह चोरी नहीं कर पाएगी। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी बिहार की जनता को आश्वस्त करती है। BJP के इरादे का इल्म हमें हैं लेकिन हमारे जनहित के इरादे का ज्ञान भाजपा को नहीं है। कांग्रेस किसी भी हालत में शोषित, वंचितों और हमारे मतदाताओं के वोट की चोरी नहीं होने देगी।

यह भी पढ़ें – कभी था सैकड़ों घरों से गुलजार गांव और आज…, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पहुंचे तो…

बिहार में सरकार, सदन के बाहर और सदन के अंदर गुंडाराज स्थापित कर रखी है। भाषा के स्तर पर भी सरकार ने मर्यादा गिरा दिया है और विपक्ष पर यह सरकार अपराधियों की तरह व्यवहार कर रही है। संवाददाता सम्मेलन का संचालन मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने किया जबकि कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, महाराष्ट्र के विधायक हेमंत ओगले, नेशनल मीडिया पैनलिस्ट प्रेमचंद मिश्र, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, विधायक छत्रपति यादव, अजय चौधरी, सौरभ सिंहा, नागेंद्र कुमार विकल, अंबुज किशोर झा, प्रद्युम्न यादव, पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर…, पुलिस ने करीब दो किलो…

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...