Advertisment

कभी था सैकड़ों घरों से गुलजार गांव और आज…, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पहुंचे तो…

भोजपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के जवैनिया गांव का अस्तित्व समाप्त होने के कगार पहुंच गया है। कभी सैकड़ों घरों की बस्ती वाला यह गांव आज गंगा नदी में विलीन होने की कगार पर पहुंच गया है। अब गांव के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं, वहीं हजारों ग्रामीणों को खाने के भी लाले पड़े हैं। आज उस जवैनिया गांव में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पहुंचे जहां उन्होंने कटाव पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

इस दौरान उनके सामने ही देखते देखते कई घर गंगा नदी में विलीन हो गए। गंगा नदी के रौद्र रूप को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि तेज धार के सामने चंद सेकेंड में ही घर सीधे गंगा में चले जा रहे हैं। जवैनिया पहुंचे पप्पू यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहाँ के नेताओ को फुरसत नही है कि वे आकर कटाव पीड़ित लोगों की समस्या को जान सकें। वे लोग गाली गलौज करने में व्यस्त हैं, बाढ़ राहत के नाम पर करोड़ों रूपये खर्च किये गए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें – सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर…, पुलिस ने करीब दो किलो…

आज बहुत भयावह स्थिति है। स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि ग्रामीणों की मदद से उनकी जान बची है अन्यथा डूबने से कोई नहीं बचा सकता था। इस मौके पर सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक रूप से मदद की एवं गंगा नदी में अपना घर गंवाने वाले लोगों को आर्थिक तौर पर 20-20 हजार रुपए प्रदान किया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  भागलपुर: अपने हाथों से लोग उजाड़ रहे अपना आशियाना, हुआ ऐसा कि…

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...