Giridih Accident : सरिया-बगोदर मार्ग पर पेड़ गिरने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सड़क पर लंबा जाम…

Giridih Accident : गिरिडीह जिले के सरिया-बगोदर मुख्य सड़क पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब करम्बा मोड़ के पास एक विशाल पेड़ अचानक बीच सड़क पर गिर पड़ा। उसी समय वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार युवक पेड़ की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi Accident : सड़क बनी खून का दरिया! बेकाबू कार ने बाइक समेत कार को रौंदा, चार की दर्दनाक मौत… 

Giridih Accident : पेड़ के नीचे दबकर मौके पर ही युवक की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ इतनी तेजी से गिरा कि बाइक सवार को संभलने का मौका ही नहीं मिला। भारी पेड़ के नीचे दबकर उसकी मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हालांकि मृत युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस और स्थानीय लोग उसकी पहचान की कोशिशों में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें- Ranchi : सहायक आचार्य बहाली परीक्षा का परिणाम जारी, आधे से अधिक पद खाली… 

Giridih Accident : पेड़ गिरने के कारण सड़क अवरुद्ध

घटना स्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे कमजोर और पुराने पेड़ों को हटाने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन द्वारा सड़क से पेड़ हटाने और यातायात बहाल करने का प्रयास जारी है।

ये भी पढ़ें- Air India की फ्लाइट में तकनीकी खराबी: चेन्नई डायवर्ट, केसी वेणुगोपाल समेत 5 सांसद थे सवार… 

इस बीच, जेएलकेएम के जिला सचिव धर्मपाल महतो ने हादसे को वन विभाग की लापरवाही करार दिया। उन्होंने कहा कि “रांची-दुमका मुख्य मार्ग हो या अन्य, आए दिन सड़क पर पेड़ गिरने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे जान-माल का नुकसान हो रहा है। वन विभाग को चाहिए कि खतरनाक पेड़ों की पहचान कर समय रहते उनकी कटाई करे और उनके स्थान पर नए पौधे लगाए।”

राज रवानी की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi Breaking : बीजेपी ऑफिस के पास भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत 

Ranchi Accident : NH-39 पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर… 

बुरे फंसे Rahul Gandhi! “वोट चोरी” पर चुनाव आयोग का नोटिस, मांगा जवाब… 

Saraikela Accident : खड़े ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत… 

Ranchi Breaking : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े चली गोली, युवक की मौत… 

Breaking : टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन ने नेमरा में शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...