Commercial Advertisment

Air India की फ्लाइट में तकनीकी खराबी: चेन्नई डायवर्ट, केसी वेणुगोपाल समेत 5 सांसद थे सवार…

Desk : तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट AI2455 को रविवार को खराब मौसम और तकनीकी दिक्कतों के कारण चेन्नई एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। विमान में कुल 5 सांसद सवार थे, जिनमें कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, कोजिक्कुनिल सुरेश, अडूर प्रकाश, के. राधाकृष्ण और रॉबर्ट ब्रूस शामिल हैं। सभी यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

Air India ‘फ्लाइट सिग्नल फॉल्ट’ की घोषणा के बाद चेन्नई डायवर्ट

विमान को चेन्नई में सफलतापूर्वक लैंड कराया गया, जहां अब इसकी तकनीकी जांच की जा रही है। घटना की जानकारी खुद सांसद केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने लिखा कि विमान पहले से ही देरी से रवाना हुआ था और उड़ान भरने के कुछ समय बाद यात्रियों को गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। लगभग एक घंटे बाद पायलट ने ‘फ्लाइट सिग्नल फॉल्ट’ की घोषणा की और फिर विमान को चेन्नई डायवर्ट करने का फैसला लिया गया।

ये भी पढ़ें- Ramdas Soren Health Update : मंत्री रामदास सोरेन की हालत अभी भी गंभीर, ऑपरेशन पर आज हो सकता है फैसला

वेणुगोपाल ने यह भी बताया कि विमान को चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मिलने में दो घंटे का समय लग गया। इस दौरान विमान हवा में चक्कर लगाता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रनवे पर पहले से एक अन्य विमान की मौजूदगी के कारण AI2455 को इंतजार करना पड़ा। हालांकि, एयर इंडिया ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

ये भी पढ़ें-  Hazaribagh में भूस्खलन का खतरा! बभनबे पहाड़ का हिस्सा खिसका, ग्रामीणों में दहशत 

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में केवल मौसम की खराबी और तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए रूट डायवर्जन की पुष्टि की गई है। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान की विस्तृत तकनीकी जांच जारी है।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi Breaking : बीजेपी ऑफिस के पास भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत 

Ranchi Accident : NH-39 पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर… 

बुरे फंसे Rahul Gandhi! “वोट चोरी” पर चुनाव आयोग का नोटिस, मांगा जवाब… 

Saraikela Accident : खड़े ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत… 

Ranchi Breaking : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े चली गोली, युवक की मौत… 

Breaking : टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन ने नेमरा में शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

 

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...

Bihar SDG Targets 2030: यूनिसेफ के साथ बिहार सरकार की अहम...

Bihar SDG Targets 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय और निगरानी...

Bihar Gad Niti: बिहार की नदियों से गाद निकालने का समझौता,...

Bihar Gad Niti, पटना: बिहार में बाढ़ नियंत्रण, औद्योगिक विकास और रेल कनेक्टिविटी को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम तेज...