रामकृपाल ने दी मिश्रीलाल यादव को सलाह, ‘पार्टी छोड़कर जाना है, जाएं, गलतबयानी न करें’

पटना : भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने आज पार्टी के विधायक मिश्रीलाल यादव को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी छोड़कर जाना है, जाएं लेकिन गलतबयानी करके बिहार के पिछड़े और अति पिछड़े समाज के लोगों को मूर्ख बनाने का काम न करें। उन्होंने कहा कि भाजपा को बिहार की जनता जानती है, तभी आज पार्टी इतनी ऊंचाई पर पहुंची है। उन्होंने यह भी कहा कि आपके पार्टी छोड़कर जाने से पार्टी को फर्क नहीं पड़ेगा। जनता पार्टी के साथ है।

Goal 7 22Scope News

रामकृपाल ने मिश्रीलाल यादव को अपना छोटा भाई बताते हुए आगे कहा- BJP ने इन्हें विधायक बनाकर काफी सम्मान दिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने विधायक मिश्रीलाल यादव को अपना छोटा भाई बताते हुए आगे कहा कि भाजपा ने इन्हें विधायक बनाकर काफी सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि केवल यही नहीं, भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो शोषित, पीड़ित समाज के लोगों को सम्मान देने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने ही अति पिछड़े समाज से आने वाले नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और इतिहास रचने का काम किया। इनके पहले कोई पिछड़े और अति पिछड़े समाज का व्यक्ति प्रधानमंत्री नहीं बना था।

मिश्रीलाल यादव गलतबयानी कर रहे हैं और लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं – रामकृपाल यादव

पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि केवल नरेंद्र मोदी को ही नहीं, मोहन यादव को भी मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया और समाज को सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर ही देखिए चिराग पासवान और जीतन राम मांझी आज केंद्रीय मंत्री हैं। इन दोनों दलित समाज से आने वाले बिहार के बेटों को सम्मानित किया गया। निषाद के बेटे को भी कैबिनेट में जगह मिली। मुझे भी मोदी कैबिनेट में रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कई ऐसे और लोग हैं। उन्होंने साफ कहा कि मिश्रीलाल यादव गलतबयानी कर रहे हैं और लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : बीजेपी को एक और झटका , अलीनगर विधायक मिश्रीलाल ने दिया इस्तीफा

अंशु झा की रिपोर्ट

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...