पेंशनर्स के लिये राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान आयोजित, फेस ऑथेंटिकेशन से बायोमेट्रिक पर निर्भरता  होगी खत्म 

पेंशनर्स के लिये राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान आयोजित, फेस ऑथेंटिकेशन से बायोमेट्रिक पर निर्भरता  होगी खत्म 

मुजफ्फपुर : पेंशनभोगियों के जीवन को सुविधापूर्ण बनाने और डिजिटल सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय 01 नवंबर से 30 नवंबर, 2025 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान आयोजित किया जा रहा है।

DIARCH Group 22Scope News

रिटायर पेंशन भोगियों में जागरूकता फैलाना है 

पेंशन विभाग निरंतर सुधारों और डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान जैसी प्रौद्योगिकी-संचालित पहलों के माध्यम से विभिन्न विभागों से रिटायर पेंशन भोगियों में जागरूकता के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे 2,000 से अधिक शहरों और कस्बों में दो करोड़ पेंशनभोगियों तक पहुंचना है।

बायोमेट्रिक उपकरणों पर निर्भरता होगी खत्म,फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक से मिलेगा मदद

इस अभियान में आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के उपयोग पर बल दिया जाएगा, जिससे पेंशनभोगियों को बायोमेट्रिक उपकरणों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा और वे स्मार्ट फोन द्वारा घर बैठे आसानी से अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की डोरस्टेप डीएलसी सेवा के माध्यम से अति-वरिष्ठ और दिव्यांग पेंशनभोगियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पेंशनभोगियों को घर बैठे होगा फायदा

उप निदेशक मंजू गुप्ता ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि देश के सुदूर कोनों में रहने वाले पेंशनभोगियों के डिजीटल समावेशन के उद्देश्य से इस अभियान को सभी प्रमुख बैंकों में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के तहत पेंशन भोगियों के जीवन को सुविधापूर्ण बनाने और डिजिटल सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इससे पेंशन लेने में उन्हें आसानी हो जाएगी।

ये भी पढ़े :  सीतामढ़ी में गरजे शाह, कहा- हमने वादा करके गया था चालू करेंगे रीगा की चीनी मिल, हो गई पूरी

संतोष कुमार की रिपोर्ट

 

Jharkhand JPSC Exam: प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट...

 झारखंड JPSC सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और JPSC को नोटिस जारी किया है।Jharkhand JPSC...

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...