प्रसव के दौरान महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

Hazaribagh: जिले के इमली कोठी स्थित नीजि अस्पताल में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। जिसके बाद देर रात अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। मृतका की पहचान खुशबू कुमारी, निवासी- सीकरी गांव, केरेडारी प्रखंड के रूप में हुई है।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोपः

परिजनों का कहना है कि खुशबू की तबीयत ऑपरेशन के बाद बिगड़ गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने समय पर उचित इलाज नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से ही महिला की मौत हुई। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

अस्पताल प्रबंधन ने दी सफाईः

वहीं, अस्पताल प्रबंधक जया सिंह ने आरोपों से इंकार किया। उन्होंने कहा कि मृतका की हालत पहले से गंभीर थी और यह बात परिजनों को पहले ही बता दी गई थी। सभी चिकित्सीय प्रक्रियाओं की जानकारी परिवार को दी गई थी और उनकी सहमति के बाद ही ऑपरेशन किया गया।

पुलिस ने संभाली स्थितिः

घटना की सूचना मिलते ही बड़ा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि परिजनों से लिखित आवेदन मिला है और अगर औपचारिक शिकायत दर्ज होती है, तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सुबह दोनों पक्षों में सुलहः

रातभर तनावपूर्ण माहौल के बाद सुबह दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह हो गई। हालांकि, परिजन अब भी अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मामला जांच के घेरे मेंः

स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि यह मामला गंभीर है और चिकित्सा लापरवाही के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। यदि दोष सिद्ध होते हैं, तो संबंधित चिकित्सकों और प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

 

Jharkhand Treasury Scam: CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले में CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामलों को टेकओवर किया। अब सात मामलों...

EPFO New Schemes 2026: विश्वास, कर्मचारी नामांकन अभियान और Amnesty Scheme...

EPFO ने विश्वास-2026, कर्मचारी नामांकन अभियान और एमनेस्टी योजना-2026 शुरू की। लाखों कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा, पुराने विवादों के समाधान और ट्रस्टों को कानूनी...

CBSE Three Language Policy: कक्षा 9 में तीन भाषाएं अनिवार्य करने...

सीबीएसई की तीन भाषा नीति सुप्रीम कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने केंद्र, NCERT और CBSE को नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा। अगली...