मद्य निषेध विभाग की टीम ने हाईवा ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर को किया गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा में मद्य निषेध विभाग ने शनिवार को एक हाइवा ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। साथ ही ट्रक चालक और उप चालक को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि हाइवा में गिट्टी के नीचे तहखाना बना कर शराब लाई जा रही थी। शराब झारखंड से लाई जा रही थी। मद्य निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-106 पर तुरकाही के पास हाईवा ट्रक को पकड़ लिया।

मद्य निषेध अधीक्षक बिपिन कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई

मद्य निषेध अधीक्षक बिपिन कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में टाटा कंपनी के 10 पहिया हाईवा को जांच के लिए रोका गया। टीम ने जब ट्रक के डाला की तलाशी ली, तो उसमें ऊपर गिट्टी भरी हुई थी, लेकिन गिट्टी हटाने पर नीचे से विदेशी शराब की बड़ी खेप निकली। जांच में कुल 125 पेटी अर्थात 1125 लीटर रॉयल स्टैग व्हिस्की मिलने की पुष्टि हुई। शराब की इतनी बड़ी मात्रा गिट्टी के नीचे छिपाकर दूसरे जिले या राज्य में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। मौके से दो व्यक्ति भर्राही थाना क्षेत्र के दिनापट्टी निवासी सिंधु कुमार और सुंदरपट्टी निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि तस्करी में शामिल अन्य लोगों और नेटवर्क का खुलासा हो सके।

गुप्त सूचना की पुष्टि होते ही टीम को अलर्ट किया गया – मद्य निषेध अधीक्षक

मद्य निषेध अधीक्षक बिपिन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना की पुष्टि होते ही टीम को अलर्ट किया गया और रणनीति बनाकर कार्रवाई की गई, जिससे तस्करों की योजना नाकाम हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि शराब पर प्रतिबंध के बावजूद तस्कर तरह-तरह के तरीके अपनाकर शराब की ढुलाई करने की कोशिश करते हैं, लेकिन विभाग की सक्रियता के कारण लगातार सफलताएं मिल रही हैं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपए बताई जा रही है। विभाग ने हाईवा को जब्त कर लिया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : धनबाद में शहाबुद्दीन हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...