मांझी ने SP कोठी के समीप एक निजी अस्पताल का किया उद्घाटन, राहुल पर तंज, कहा- उनकी उलटी है खोपड़ी

गयाजी : केंद्रीय मंत्री व हम के संरक्षक जीतन राम मांझी और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गयाजी में एसपी कोठी के समीप एक निजी अस्पताल का विधिवत् उद्घाटन किया। साथ ही मांझी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कड़ी प्रतिक्रिया दिया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी का भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर कड़ी प्रतिक्रिया दिया है।

US ट्रेड डील पर मांझी ने कहा- कुछ घाटा नहीं है हमलोग फायदे में हैं

​आपको बता दें कि राहुल गांधी का बयान आया है कि यूएस ट्रेड डील भारत के कपास किसानों के लिए बहुत हानिकारक है। इस पर ​जीतन राम मांझी मे कहा कि उनकी खोपड़ी उलटी है। रात ही हमलोग इस पर बात कर रहे थे व सुन रहे थे। उस डील में कुछ भी घाटा नहीं है, हमलोग सब फायदे में हैं। पांच फीसदी कुछ ऐसा है कि किसी के साथ लेनदेन होता है ना भाई, हम 95 फीसदी लाभ में हैं और पांच फीसदी हमको कुछ सहन करना पड़ेगा तो यह कौन सी बड़ी बात है। लेकिन उसी पांच फीसदी को 95 फीसदी राहुल कह रहे हैं, इसीलिए हम कह रहे हैं कि उनकी खोपड़ी उलटी है।

Jitanram Manjhi 1 22Scope News

मांझी ने कहा- भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा रोमांचक होता है, जीतेंगे हम

वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा रोमांचक होता है, लेकिन खेल खेल होता है। खेल को खेल की भावना से देखा जाना चाहिए। पहले पाकिस्तान खेलने को तैयार नहीं था, हमें बहुत दुख होता था कि खिलाड़ी होकर भी वे राजनीति करते हैं। लेकिन अंततः उन्होंने खेलने का फैसला किया है। चलिए, देर आए दुरुस्त आए, सुधर गए तो अच्छी बात है। मैं दोनों टीमों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। दोनों अपनी पूरी ताकत और हुनर से खेलें और अंत में जिसकी भी जीत होगी उसे बधाई।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : हरीनगर कांड के पीड़ितों से मिले चिराग पासवान, बोले- हर संभव मदद करेगी पार्टी और सरकार…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...

Jharkhand Weather Update: चक्रवात अर्नब कमजोर, झारखंड में बढ़ी ठंड; 5...

झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर कमजोर होने के बावजूद बारिश जारी है। रांची समेत कई जिलों में तापमान गिरा। पलामू, गढ़वा समेत 5...

Bihar MLC Election: सम्राट चौधरी से मिले तिरहुत के नवनिर्वाचित MLC,...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से तिरहुत शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधान पार्षद डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह और बंशीधर ब्रजवासी ने...